फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। पीड़िता के परिजनों को सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने प्रयागराज हाईवे पर ही रोककर हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस कोतवाली सदर ले जाया गया, जहां से करीब एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी के बाद जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह दमनकारी सरकार न्याय की मांग को भी अपराध मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी स्वजातीय होने के कारण मुख्यमंत्री का बुलडोजर शांत खड़ा है, जो न्याय के दोहरे मापदंड को दर्शाता है। द्विवेदी ने कहा कि आज देश में आतंक का माहौल है और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.