वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में चौबेपुर के परिहारी निवासी पप्पू यादव को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जौनपुर निवासी पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। वह तीन बच्चों की मां है। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीते 25 जून को जैतपुरा में अपनी सहेली से मिलने आई थी। सहेली ने उसे एक निर्माणाधीन मकान में रुकवाया। वहीं पर आरोपी मिला। उसने पीड़िता के टूटे हाथ का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती छत पर ले गया और दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी को वरुणा कॉरिडोर के पुराना पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...