मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी, निसं। शहर के जमला स्थित एक अर्द्धनिर्मित घर से बरामद सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को सोमवार को न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे न्यायालय के निर्देश पर बालिक गृह में रखा जाएगा। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता व उसके दोस्त के परिजन सहित नई दिल्ली पुलिस को दोनों के संबंध में मोतिहारी पुलिस ने सूचना दे दी है। सूचना के 24 घंटे बाद भी दुष्कर्म पीड़िता व उसके दोस्त के परिजन व पुलिस नहीं पहुंची है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। इधर, पुलिस पूछताछ में दुष्कर्म पीड़िता व उसके दोस्त ने बताया है कि दोनों इलेवेंथ में पढाई करते हैं। दोनों दिल्ली से मोतिहारी स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें नहीं मालूम है कि वे किस ट्रेन से मोतिहारी पहुंचे। बताया जाता है कि दुष्कर्म पीड़िता मूलरुप से वैशाल...