पीड़िताओं को समय से मिले आर्थिक लाभ
फतेहपुर, अगस्त 22 -- फतेहपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला स्टीयरिंग समिति की बैठक डीएम निधि गुप्ता वत्स एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें महिला एवं बाल उत्पीड़न से प्रभावित पीड़िताओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता और पुनर्वास से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी पात्र मामलों का समयबद्ध और पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित लाभ मिल सके। बैठक में सीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.