हरदोई, मई 27 -- संडीला। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीतौ में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। हरदोई रोड से नंदकिशोर राठौर के घर तक बनाई जा रही डामर सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। आरोप है कि सड़क में निर्धारित मानक के अनुसार मोटाई नहीं रखी गई और बिना समुचित सफाई कराए ही डामर डालकर निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। शत्रुहन मौर्य, नंद किशोर, इरशाद, नीरज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से मोबाइल फोन पर भी की गई थी, लेकिन शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय टाल दिया गया। यह भी पढ़ें- तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीण...