लखनऊ, जुलाई 9 -- लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में लिपिक पद पर भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। भर्ती के नाम पर फर्जी साक्षात्कार पत्र जारी किया गया। कई लोग साक्षात्कार देने के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे तो विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर विभागीय जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीडब्ल्यूडी विभाग के विशेष सचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उप्र. के माध्यम से लोक निर्माण विभाग अनुभाग-1 में साक्षात्कार के जरिए लिपिक पद पर नियुक्ति के संबंध में पत्र जारी किया गया। पत्र विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग आशुतोष कुमार द्विवेदी के नाम से जारी किया गया, जिसमें एक मई से 16 मई के बीच लिपिक पद पर साक्षात्कार की बात कही गई थी। कई अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पत्र ल...