गुड़गांव, जून 9 -- सोहना, नरेश कुमार। लोक निर्माण विभाग ने गांव सोहना ढाणी में मंगलवार को बुलडोजर चलाकर भूमाफियाओं के अवैध चारदीवारी का सफाया किया। उक्त अतिक्रमण के खिलाफ नौ गांवों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध करते हुए एसडीएम को लिखित में शिकायत की थी। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा, निर्माण और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सरकारी विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा टूरिज्म निगम ने शहर के वार्ड 13 में नौ एकड़ जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराया था। सोमवार को नगर परिषद ने वार्ड 2 के गांव धुनेला में सरकारी जमीन पर बनी आठ दुकानों को ध्वस्त किया था। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने वार्ड 21 के गांव सोहना ढाणी में सड़क के साथ करीब दो एकड़ कब्जाई गई जमीन पर बुलडोजर चलाया। भूमाफियाओं ने चारदीवारी करके सड़क के साथ जमीन ...