कौशाम्बी, जून 27 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदगंज चौराहे पर कड़ा धाम जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण कार्य पूरा करा दिया। फरीदगंज चौराहे पर कड़ा धाम जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया से राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। सड़क के बीच बनी पुलिया टूट जाने से वहां गहरा गड्ढा हो गया था, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधितसमस्या का प्रमुख प्रकाशन राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसी रास्ते से मां शीतला देवी के दर्शन के लिए कड़ा धाम पहुंचते हैं। इस गंभीर समस्या को हिन्दुस्तान ने 16 जून के अंक में क्षतिग्रस्...