संभल, दिसम्बर 24 -- लंबे समय से सिरसी कस्बे में तेज रफ्तार वाहनों और अधूरी सड़क सुरक्षा के कारण हादसों का खतरा लगातार बना हुआ था। कोहरे के मौसम में डिवाइडर और कट की कम ऊंचाई के कारण कई बार वाहन पलटते और दुर्घटनाएं होती रही थीं। इस गंभीर मामले को 22 दिसंबर को हिंदुस्तान ने बोले संभल अभियान के तहत खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद हरकत में आए पीडब्लूडी ने मंगलवार को डिवाइर के पास रिफ्लेक्टर लगवाए। जिससे हादसों को कम किया जा सके। सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र में नई बनाई गई सड़क पर सफेद पट्टी और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण वाहन चालक अक्सर डिवाइडर पर चढ़कर पलट जाते थे। विशेष रूप से संभल-मुरादाबाद मार्ग पर शाम के समय तेज रफ्तार वाहनों और अधिक भीड़ के कारण हादसों की संभावना और बढ़ जाती थी। स्थानीय लोग, जैसे मोहम्मद यामीन, विमल सैनी, हम्ज़ा अ...