पीडब्ल्यूडी जमीन की मापी शुरू
सहरसा, जून 1 -- सोनवर्षा राज। नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित मनौरी मौजा में पीडब्ल्यूडी की अतिक्रमित भूमि का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सहरसा के भूमि सुधार उपसमाहार्ता (डीसीएलआर) धीरज कुमार के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय अमीनों की टीम ने सोमवार से भूमि की मापी एवं सीमांकन कार्य शुरू कर दिया। डीसीएलआर के आदेश के अनुसार मनौरी मौजा के भूमि तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा अर्जित जमीन की जांच की जा रही है। मापी के लिए सोनवर्षा, सौर बाजार एवं सत्तरकटैया के अमीनों को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीसीएलआर ने मापी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद उसे न्यायालय भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.