हाथरस, मार्च 9 -- सादाबाद। स्थानीय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में एक अवर अभियंता व कुछ कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व विधायक का आरोप है कि परिसर में मंदिर निर्माण की बात कही जा रही है, जबकि वहां पर पांच दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर खुलेआम अवैध कब्जा किया जा रहा है और अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले में एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है और शासन-प्रशासन की निष्क्रियता से अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है। पूर्व विधायक ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.