संभल, मार्च 18 -- संभल। शहर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर नाला चोक होने से लोगों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बंद हो गई है, जिससे आसपास गंदा पानी भरने लगा है। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आने-जाने वाले कर्मचारियों को भी रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ता है। बरसात या अधिक पानी आने पर हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बन जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाले की सफाई न होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द नाले की सफाई ...