नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए दिल्ली सरकार पीडब्ल्यूडी इंजीनियर का अपना कैडर बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है। कैडर बनाने के लिए सरकार ने सेवा एवं वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी के लिए शहरी विकास मंत्रालय को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद यूपीएससी के माध्यम से दिल्ली सरकार पीडब्ल्यूडी के लिए जूनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती करेगी। इससे भविष्य में निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और अधिकारी इसके लिए जवाबदेह भी होंगे。 यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूडी कैडर को दिल्ली सरकार ने दी सैद्धांतिक मंजूरीकैडर का महत्व बता दें कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के पास अपना कोई इंजीनियर नहीं है। वह सीपीडब्ल्यूडी, डीडीए आदि विभागों से प्रतिनि...