पीडब्ल्यूडी के 1900 किलोमीटर नालों की सफाई पूरी : मंत्री
नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून की तैयारियों के तहत नालों की सफाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। पीडब्ल्यूडी के 2125.87 किलोमीटर लंबे नालों में से 1900.15 किलोमीटर की सफाई पूरी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे डी-सिल्टिंग कार्य का निरीक्षण करने के बाद मानसून की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के नालों की सफाई का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंत्री कहा कि अगले 15 दिनों में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन जमीन पर जाकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान दिल्ली के नागरिकों को जलभराव का सामना न करना पड़े, इस उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.