गढ़वा, मार्च 11 -- गढवा, प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता शुभम तिवारी, सड़क निर्माण करा रहे संवेदक विजय कंस्ट्रक्शन के मैनेजर राजीव रंजन सहित दो अन्य पर मेराल थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया है। मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी संतोष प्रजापति ने एसपी से मिलकर आवेदन दिया था और एसपी के निर्देशानुसार मेराल थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा गया है। आवेदन में कहा गया है कि अरंगी मोड़ से विकताम तक बन रही सड़क में कई अन्य लोगों को भी मुआवजा नहीं मिला है। आरोप लगाया है कि उन्हें बिना कोई नोटिस दिए उनकी जमीन पर बने बाउंड्रीवाल को निर्माण कंट्रक्शन कंपनी की ओर से गिरा दिया गया है। साथ ही उनकी जमीन पर सड़क निर्माण किया जा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, त...