नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में 270.63 किलोमीटर सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 657.99 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। सरकार ने अक्टूबर तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने बताया कि अब पारंपरिक सड़क वार टेंडर प्रणाली नहीं होगी। पहली बार जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली अपनाई जाएगी। इससे बड़े और प्रतिष्ठित निर्माणकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के निर्माणकर्ताओं के पास आधुनिक मशीनें होती हैं, जिसक...