पीडब्ल्यूडी की बैठक में बोले सीएम योगी- काम में कोताही नहीं, समय और क्वालिटी का रखें विशेष ध्यान
मुरादाबाद, जून 29 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद पहुंचते ही अपना प्रशासनिक तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर समेत पूरी तकनीकी टीम और मुरादाबाद के जिलाधिकारी व एसएसपी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री मुरादाबाद में लोनिवि के नए और पुराने दोनों तरह के विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा (डेडलाइन) के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूडी की बैठक में बोले सीएम योगी- काम में कोताही नहीं, समय और क्वालिटी का रखें विशेष ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.