प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उप्र का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ में हुआ। जिसमें भारत सिंह यादव को लगातार 14वीं बार संघ का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री वशिष्ठ तिवारी, प्रांतीय संरक्षक शैलेंद्र कुमार गुप्त और प्रांतीय उपाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए। चुने जाने पर प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष रविशंकर मिश्र, धर्मराज यादव, मनोज कुमार सैनी आदि पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...