लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ। लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियरों के पदोन्नति का मुद्दा कार्मिक विभाग को भेजा गया है। मानव संपदा पोर्टल पर डीपीसी मॉड्यूल में दिव्यांग कर्मचारियों का ब्योरा दर्ज करने की सुविधा न होने के कारण डीपीसी नहीं हो पा रही थी। पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष ने विभाग के प्रमुख सचिव को 24 अगस्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बावजूद कोई पहल नहीं हुई थी। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। सात सितंबर को शासन ने कार्मिक विभाग को पोर्टल की समस्या निस्तारित करने के लिए पत्र भेजा है। मानव संपदा पोर्टल की दिक्कतों की जानकारी देने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक कर्मचारी भी नामित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...