गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। जिले में ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। पटौदी-फर्रुखनगर के दस से अधिक गांवों को जोड़ने और बेहतर सड़क उपलब्ध करवाने के लिए पीडब्लूडी विभाग की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। जिस पर 30 से 50 लाख रुपये की लागत से डेढ़ से पांच किलोमीटर सड़क निर्माण से लेकर मरम्मत कार्य होंगे। गांवों की सड़कों की मरम्मत होने से 30 से 40 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इन सड़कों से प्रतिदिन चार हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन रहता है। सड़कों के टूटा होने के कारण लोगों को आवागमन में समय भी दो से तीन गुणा लग रहा था तो वहीं वाहनों की टूट फूट से भी लोगों को परेशानी होती थी। इन सड़कों की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों के सामने गुहार लगाई थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए...