मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- ग्राम लखनौती के पुरकाजी देहात के पीठ बाजार से एक महिला को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुरकाजी देहात में प्रत्येक सप्ताह पीठ बाजार लगता है। कस्बे के मौहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी तराना खातून पीठ बाजार में घर का जरूरी सामान के लिए गई थी। आरोप है वहां पर एक महिला ने उसकी पर्स जेब से 5 हजार रूपए चोरी कर लिए। आरोपी महिला को वहां भीड़ ने मौके से पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पकड़ी गई महिला से तलाशी के दौरान 5 हजार रूपए बरामद किए।पुलिस ने आरोपी महिला नसरीन पत्नी शहजाद निवासी किदवई नगर मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। थाना प्रभारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.