रुडकी, मार्च 27 -- एक व्यक्ति की बाइक शिकारपुर पुलिया के पास लगने वाले लंढौरा पीठ बाजार से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्तखार निवासी जैनपुर खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जनवरी को वह ​अपनी पत्नी के साथ रुड़की से वापस आ रहा था। रास्ते में शिकारपुर की पुलिया के पास लंढौरा पीठ बाजार लगा हुआ था। वे दोनों वहां कुछ सामान खरीदने के लिए रुके और बाइक खड़ी कर बाजार में चले गए। जब खरीदारी करने के बाद वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...