हरिद्वार, जून 22 -- उपनगरी ज्वालापुर के पीठ बाजार में सोमवार दोपहर को सड़के किनारे विद्युत पोल में तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट होने लगा। इस दौरान पोल से बड़ी चिंगारी सड़क पर गिरने लगी। साथ ही विद्युत लाइन में आग लग गई। करीब 10 मिनट शॉर्ट सर्किट के बाद विद्युत लाइन टूट कर जमीन पर गिर गई। गनीमत रही इस दौरान राहगीरों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब पीठ बाजार संगीता टॉकीज के पास विद्युत पोल से चिंगारी उठने लगी। इस दौरान शॉर्ट सर्किट की तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। साथ ही लोगों ने सड़क पर आवाजाही बंद कराई। यह भी पढ़ें- पीठ बाजार में विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट, लाइन टूट कर गिरी स्थानीय लोगों ने विद्युत लाइन टूट कर गिरने की सूचना ऊर्जा निगम को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद कर दी...