चाईबासा, अक्टूबर 24 -- चाईबासा,संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जहां घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत का दावा किया है, वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चम्पाई सोरेन पर झामुमो की पीठ पीछे वार का आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता उन्हें सबक सिखाएगी। ठाकुर ने गुरुवार को चाईबासा में प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं। ठाकुर झामुमो के स्टार प्रचारक भी हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जेल में थे, तब चम्पाई सोरेन ने झामुमो को तोड़कर भाजपा में विलय की बड़ी साजिश रची थी। पूर्व मंत्री ठाकुर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि घाटशिला उपचुनाव में पीठ पीछे वार करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.