गाजियाबाद, जनवरी 1 -- Viral Video: गाजियाबाद के कौशांबी थाने के SHO अजय शर्मा का झुग्गी में मौजूद लोगों से पूछताछ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आदमी और महिला दिखाई देते हैं, जो बाप-बेटी बताए जा रहे हैं। SHO साहब फोन को पिता की पीठ पर लगाकर पूछते हैं- बोलो कहां के हो? जब पिता कहता है- बिहार के, तो अफसर कहते हैं... इस तरह से किसी की नागरिकता जानने का अनोखा मामला सामने आया तो यूजर ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने भी जवाब दिया। जानिए क्या है मामला?अफसर बोले- मशीन लगाओ इनकी पीठ पर... कान से मोबाइल सटाए SHO अजय शर्मा झुग्गी में मौजूद लोगों से पूछते हैं- बांग्लादेश के तो नहीं हो? इस पर बेटी गिड़गिड़ाते हुए कहती है- नहीं नहीं भैया... इसके बाद अधिकारी कहते हैं- झूठ बोलोगे तो मशीन लगाऊंगा। इतने में अपने प...