नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नाबालिग शूटर के यौन उत्पीड़न के मामले में राष्ट्रीय कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही भारद्वाज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया है कोच ने प्रैक्टिस के बाद उसे पांच सितारा होटल के कमरे में बुलाया था, जहां वारदात को अंजाम दिया। खास बात है कि कोच खुद भी कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुका है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 17 साल की पीड़िता का कहना है कि भारद्वाज ने उसे एनालिसिस के नाम पर फरीदाबाद के होटल में बुलाया था। शूटर चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करती है। जबकि, माता-पिता नोएडा में रहते हैं। वह साल 2017 से शूटिंग ट्रेनिंग ले रही हैं और बीते साल ही भारद्वाज से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।क्या हुआ था उस दिन नाबालिग ने बताया है कि वह 16 दिसंबर को डॉक्टर करणी सिंह रे...