वाराणसी, अगस्त 21 -- रोहनिया, संवाद। बच्छांव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में मरुई (राजातालाब) की श्रेया उपाध्याय की हत्या 18 अगस्त को दिन में ही कर दी गई थी। कमरे के बाथरूम में लाश पीठ के बल पड़ी थी। बॉडी फूल चुकी थी। दुर्गंध आ रही थी। उसके शरीर पर नीली जींस, काली थी। बाथरूम खून से सना था। वहीं तकिया भी मिली है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि तकिया से पहले मुंह दबाया गया होगा फिर गला रेता गया होगा। यह भी पढ़ें- युवती की गला रेत कर हत्या, दो दिन बाद मिला शवघटना की जानकारी कमरे से युवती की चप्पल और चालू हालत में मोबाइल भी मिला। युवती की मां ने आशंका जताई है कि कॉलेज जाते वक्त आरोपी ने रास्ते से ही जबरन बाइक से अपने साथ ले गया था। घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान, एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नग...