गौरीगंज, अगस्त 6 -- अमेठी। संवाददाता पीठीपुर उपकेन्द्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली कटौती से जल्द राहत मिलने वाली है। उपकेंद्र पर बढ़ते लोड के कारण बाधित हो रही आपूर्ति को सुधारने के लिए एक और नया पांच एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लगने के बाद उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति होने की बात कही जा रही है।पीठीपुर उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों और मोहल्लों में आबादी बढ़ने और गर्मी में लोड अधिक होने के कारण आए दिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायतें मिल रही थीं। आए दिन ट्रांसफार्मर जलने और लाइन में फाल्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने यहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। अवर अभियंता ...