चंदौली, मार्च 25 -- चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित यूनियन बैंक के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि, रामगढ़ मठ के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन हुई। इस अवसर पर बैंक उपभोक्ताओं, स्थानीय नागरिकों, बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ गौतम राम जी ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस नए भवन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...