गढ़वा, मई 3 -- रमना, प्रतिनिधि। अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं कुंड वाराणसी की ओर संचालित प्रखंड के मड़वनिया पंचायत स्थित कोरगा आश्रम में पीठाधीश्वर गौतम राम जी का अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उस दौरान भजन-कीर्तन और सत्संग का भी आयोजन किया गया। उससे माहौल भक्तिमय बना रहा। वक्ताओं ने गौतम राम जी के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। मौके पर ललित कुमार सिंह, पिंकू सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह, विक्की सिंह, सोनू सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, रंजन सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप प्रजापति व टूटू सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...