चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन दौरान उनके प्रतीकात्मक चित्र व पुतले के साथ अपमानजनक बर्ताव पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने कर्वी कोतवाली में प्रदर्शन के साथ संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया। चेताया कि कार्रवाई न होने पर वह लोग जोरदार आंदोलन करेंगे। बीते दिनों कुछ लोगों ने बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनके प्रतीकात्मक चित्र के साथ पुतला जलाया था। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि उस दौरान पीठाधीश्वर के प्रतीकात्मक चित्र व पुतले के साथ अपमानजनक बर्ताव किया गया। जिससे हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। लोगों में इस बर्ताव पर आक्रोश है। अपमानजनक बर्ताव ...