समस्तीपुर, मार्च 24 -- सिंघिया। दो माह पूर्व एक युवक की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के बिरुद्ध न्यायालय से नर्गित इस्तहार क़ो चिपकाने रविवार की संध्या पुलिस आरोपियों के घर गाजे -बाजे के साथ पहुंची। ग्रामीणों व परिजनों के समक्ष थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पांचो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। ज्ञात हो की सालेपुर पंचायत के अगरौल में 12 फरवरी 2026 की संध्या गांव के सद्धिार्थ यादव उर्फ़ खिलटा पर नंदन यादव ने 7200 रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे उसके घर से अग़वा कर अपने पांच सहयोगियों के साथ मिलकर पीट पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता कृष्ण कुमार यादव के फर्द बयान पर नंदन यादव, गुणानंद यादव, अविनाश यादव, ज्योतिष यादव, गिरधारी यादव समेत छह लोगों पर मारपीट कर पुत्र की हत्या कर देने का आर...