हाजीपुर, जनवरी 3 -- वैशाली । संवाद सूत्र नए साल पर वैशाली के पर्यटक क्षेत्र में घूमने आए सारण जिले के भेल्दी निवासी लाल बहादुर राम की पीट-पीटकर हत्या के बाद एक बार फिर वैशाली गांव निवासी रामएकवाल सहनी चर्चा में आ गया है। दरअसल रामएकवाल सहनी किसी जमाने में एक ईंट-भट्ठे में काम करने वाला मजदूर था। काम करते वक्त कुदाल से मिट्टी खुदाई के वक्त सोने से भरी गगरी उसे प्राप्त हुई थी। वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वैशाली में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों ने जब मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया तो मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के आदेश दे दिए थे। उस वक्त वैशाली गढ़ पर मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा को बदल दिया गया था, क्योंकि सीएम ने वैशालीगढ और इसके आस-पास की परीधि में खुदाई नहीं करने का आदेश दिया था। हत्या के मामले में रामएकवाल सह...