पीट-पीटकर हत्या करने वाला एक आरोपी भेजा जेल
फिरोजाबाद, जून 13 -- फिरोजाबाद, लाइनपार थाना क्षेत्र में सोमवार रात पानी का पाइप हटाने के विवाद में सगे दो भाइयों द्वारा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामने में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मोहल्ला आजाद नगर गली नंबर सात निवासी 51 वर्षीय रूप किशोर उर्फ नन्नू का सोमवार रात 10 बजे मोहल्ले के ही विवेक, विकास पुत्रगण राजकुमार से पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर विवाद हो गया था। विरोध पर दोनों भाई ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव गुरुवार दोपहर आवास पर लाया गया था। परिजन और स्थानीय लोगों ने तहरीर में आरोपियों के नाम बढ़ाने और तत्काल गिरफ्तारी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.