लखीसराय, जनवरी 28 -- चानन, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर अंडमान में अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा पीटी टीचर अंकित स्नेह को सम्मानित किया गया। ननकोरी में पदस्थापित पीईटी अंकित कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। पीईटी रहते हुए अंडमान एवं निकोबार सरकार को तीन राष्ट्रीय पदक दिलाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाने वाले अंकित मूल रूप से चानन प्रखंड के भलूई गांव के रहने वाले हैं। अंडमान में सम्मान मिलने पर चानन सहित जिलेवासी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इसके पहले अंकित स्नेह उत्क्रमित हाई सकूल बसुआचक में खेल टीचर रहते हुए लड़के एवं लड़कियों को राज्यस्तर तक भेजने का काम किया। फिजिकल टीचर होने के नाते अंकित काफी चर्चा में यहां भी रहे थे। अंडामन में सम्मानित होने पर चानन के अजीत कुमार सिन्हा, सतीशच...