रामगढ़, जून 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल परिषद की बैठक रविवार को यूनियन ऑफिस पीटीपीएस में प्रखंड सचिव मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले दिनों पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं एटक नेता रामस्वरूप पासवान की आकस्मिक मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन धारण कर के भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून 2026 को हुल दिवस के अवसर पर हजारीबाग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद की ओर से एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन में पतरातू अंचल से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। मौके पर अंचल सचिव मनोज कुमार महतो ने कहा कि सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मह...