रामगढ़, मार्च 24 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस जनता नगर के क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को हटने के लिए दो दिन का मोहलत दिया गया है। पतरातू अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया की ओर से सोमवार को आम सूचना जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पिछले दिनों माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से जनता नगर क्षेत्र को अवैध कब्जा धारी से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया था। जिसमें दर्जनों अवैध कब्जा धारी छोड़कर जा चुके हैं। आज भी दर्जनों लोग पीटीपीएस जनता नगर के आवासीय कॉलोनी के आवास में अवैध रूप से रह रहे हैं। आम सूचना में अंचल अधिकारी ने कहा है कि जो लोग आज भी जनता नगर के आवासों में अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे हैं। वे दो दिनों के अंदर स्वत: हट जाएं। अन्यथा पुलिस बल के साथ उन्हें हटा दिया जाएगा। पिछले दिनों दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर पुलिस ...