पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी
हापुड़, अगस्त 1 -- श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक पीटीएम के साथ-साथ ब्राइटर माइंड सेशन का आयोजन हुआ। पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति, व्यवहार एवं उपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। हार्ट फुलनेस संस्था के सहयोग से संचालित ब्राइटर माइंड सेशन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थी अंश ने आंख पर काली पट्टी बांधकर किताब को सूंघ कर पढ़ा एवं छूकर रंगों के नाम भी बताए। इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर सभी अभिभावक चकित रह गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा अंश को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने बताया कि यह अवधारणा 2015 में बेंगलुरु में हुई रिसर्च पर आधारित है। 1 साल की रिसर्च के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.