पीटीईटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम
आजमगढ़, जून 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। पीटीईटी परीक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने परीक्षा सकुशल पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा की परीक्षा को पूरी गंभीरता के साथ संपन्न कराएं। किसी भी स्तर पर शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दिन जनपद में कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होनी चाहिए। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शीतल पेयजल एवं बिजली की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सभी अधिकारी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.