पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इससे वन्यजीव प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। माला रेंज में बाघ का शव मिलने के बाद खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक धमेला कुआं के पास महोफ और माला रेंज के मध्य करीब सात साल के बड़े बाघ का शव मिलने पर जानकारियां अधिकारियों को दी गई। बीते दिवस मिले शव की सूचना पर फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह और एपीसीसीएफ रामकुमार भी पहुंचे और रेंजर समेत अधिकारियों से जानकारियां ली। बताया गया है कि बाघ की मौत के मामले में गहराई से जानकारी के लिए जांच के आदेश एपीसीसीएफ ने दिए है। बाघ के शव को बरेली भेजा गया है। वहां उसका आईवीआरआई में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.