पीलीभीत, जुलाई 1 -- पीलीभीत। मानसून की पहली जोरदार बारिश के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन के 2025-2026 सत्र के समापन की घोषणा कर दी गई। पीटीआर ने इस बार फिर से सैलाानियों ही नहीं राजस्व के आंकड़ों में रिकॉर्ड दर्ज किया है। हालांकि इस बार पीटीआर में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या पर असर रहा। पिछले साल 2025 के शुरुआती नवंबर के दिनों से ही पर्यटन सत्र पीटीआर में शुरू हो गया था। बाघों समेत वन्यजीवों की साइटिंग के आंकड़े ऐसे रहे कि दक्षिण भारत से लेकर नार्थ ईस्ट और पूरे देशभर से पूरे सत्र में सैलानियों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। आलम यह रहा है कि किसी भी दिन ऐसा नहीं रहा था कि जिस दिन सैलानियों की आमद दर्ज न की गई हो। सैलानियों के फुट फॉल के कारण ही इस बार 15 जून से पर्यटन सत्र का समय बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया था। यह एक इत्त...