पीलीभीत, मार्च 4 -- पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में त्योहार से पूर्व वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ताकि पैनी नजर बना कर वन्यजीवों की लोकेशन पर नजर रखी जा सके। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियां होने पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बीते माह में भी रेंजों के वन क्षेत्राधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए थे। जारी आदेश के बाद सभी रेंजों में वनकर्मियों की टीमों द्वारा सामूहिक गश्त की जा रही हैं। वन अपराध में लिप्त रहने वाले अपराधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया है। ताकि जंगल में अवैध घुसपैठ न हो। इधर त्योहार को लेकर अतिरिक्त सतर्कता के लिए कहा गया है। वन अपराध रोकने को अभी अवकाश भी रोके गए हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा। प्रभारी डीएफओ भरत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.