पीलीभीत, अगस्त 7 -- पीलीभीत। हिटी जंगल में पर्यटन सत्र के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद घुसपैठ हो गई। हालांकि सतर्कता और निगरानी के चलते यहां वन्यजीवों का शिकार करने के प्रयास का समय रहते खुलासा हो गया। वन कर्मियों की टीमों ने जंगल में अनाधिकृत तौर पर दाखिल हुए चार आरोपियों को खाबर के साथ धर लिया। वन्यजीव अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घटना पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को फंसाने के लिए कई बार खाबर डालने का प्रयास किया जाता है। पिछले दिनों जंगल के आसपास के एरिया में एक बाघ के पेट पर क्लच वायर का तार पेट पर बंधा हुआ देखा गया था। यह भी कुडका यानि खाबर लगाने का प्रयास माना गया था। इसी बीच गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि के उपरांत जंगल में चार संदिग्ध लोगों की घुसपैठ की सूचना पर तंत्र को सक्रिय ...