लातेहार, जून 10 -- बेतला प्रतिनिधि। पीटीआर के बेतला पुलिस पिकेट में बहुत जल्द वन सशस्त्र बलों की तैनाती होगी। इसके लिए पीटीआर प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- बीड़ी पत्ता के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पीटीआर में चला छापामारी अभियानतैनाती की आवश्यकता इसबारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि बेतला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में सशस्त्र बलों का होना बेहद जरुरी है। पिकेट में सशस्त्र बलों की तैनाती से जंगलों में हरे वृक्षों की अवैध कटाई-ढुलाई,वन्यजीवों के शिकार,वन संपदाओं की तस्करी आदि जैसी अवैध गतिविधियों को नियंत्रण करने में काफी सहूलियत होगी। वहीं जंगल और जंगलों की सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा। यह भी पढ़ें- जख्मी दंतेल हाथी की चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देशसुविधाओं का सुधार इसके साथ ही उन्होंने सशस्त्र बलों को कोई परेशानी (...