पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से होकर गुजरने वाले रास्तों पर रात्रि के समय आवागमन प्रतिबंधित किए जाने से नाराज होकर आम आदमी पार्टी और किसान संगठन ने विरोध की आवाज उठा दी है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी और उसके बाद आम आदमी पार्टी ने लामबंद होकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन आदेश वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन के दौरान किसान संगठन ने जंगल से सटे रास्तों को रात में खोलने और फेंसिंग की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल कर विरोध जताया। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और आवाजाही से जुड़ी गंभीर समस्या आ रही है। इनका समाधान किया जाए। मांग पत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.