पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में बुधवार सुबह मंगलवार से लापता महिला का क्षत विक्षत शव मिला। शव की गर्दन, पेट और पीठ का मांस खाया हुआ था। बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग न्यूरिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वन्यजीव के हमले में महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के जंगल में बुधवार सुबह बुजुर्ग महिला का शव मिलने पर लोग एकत्र हो गए। मृतका की पहचान 65 वर्षीय पारुल राय पत्नी सुकुमार राय, निवासी भद्र कॉलोनी, महोफ रेंज के रूप में हुई है। पारुल के परिजनों ने बताया कि महिला मंगलवार शाम को घर से खेत पर गईं थीं। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। मंगलवार रात तक कोई जानकारी नह...