पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत/कलीनगर। नौ जून 2014 को अस्तित्व में आए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के 12 वे स्थापना दिवस पर कलीनगर के अंतर्गत मुस्तफाबाद में केक सेरेमनी का आयोजन किया। इसमें पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव समेत पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह और वन एंव वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही जंगल में फॉरेस्ट टीम का उत्साह बढ़ाया। जंगल में 72 से अधिक बाघों की संख्या वाले पीटीआर में जैव विविधता और यहां के प्रबंधन की दुनिया दीवानी है। प्रबंधन और जैव विविवधता को लेकर किए जा रहे प्रयास ही है कि बाघ परिवार के अलावा तेंदुआ समेत तृण भोजी वनस्पति आहारी जीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पांच रेंज महोफ, बराही, माला, दियोरिया और हरीपुर रेंज में बाघों ही नहीं वन्यजीवों की उपलब्धता खूब है। देश विदेश से आने वाले सैलानी ही...