आगरा, फरवरी 27 -- ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सुपर लीजेंड्स वर्ग के अंतिम लीग मुकाबले खेले गए। पीटर्स सुपरकिंग्स ने लॉरेंस यूनाइटेड को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पॉल्स टाइटन ने फ्रांसिस एवेंजर्स को सात विकेट से हराकर अपना अंतिम लीग मैच भी जीत लिया। पहले मैच में टॉस जीतकर फ्रांसिस एवेंजर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाए। विवेक द्विवेदी ने 33, रजत शर्मा ने 25 रन बनाए। अमित गुप्ता और यश उपाध्याय ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉल्स टाइटंस की टीम ने मात्र 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। यश उपाध्याय ने 52, शशांक कौल ने 45 रन बनाए। कमलदीप सिंह और राजीव कक्कड़ ने 1-1 विकेट लिया। यश उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.