नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि चौथे मैच में गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है और शुरुआती पांच सत्र में ही 30 विकेट गिर चुके हैं, 110 ओवर के अंदर ही 30 विकेट गिरने से पिच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। केविन पीटरसन ने तो आईसीसी से ऑस्ट्रेलिया को सजा देने की भी मांग कर दी है। उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां पर इस तरह की पिचों को खराब कहा जाता है, तो यहां पर भी इसे वैसे ही देखा जाए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी पिच से नाखुश हैं और उन्होंने इसे मजाक बताया है। केविन पीटरसन ने एक्स पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.