मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के गर्ल्स और ब्वॉयज पीजी हॉस्टलों में ई लाइब्रेरी खोली जाएगी। विवि नियोजन पदाधिकारी ने इसके लिए जगह मांगी है।सूत्रों ने बताया कि विवि प्रशासन पीजी गर्ल्स हॉस्टल में बंद पड़े मनोरंजन भवन और ब्वॉयज हॉस्टल के एक कमरे में ई लाइब्रेरी खोलने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसके अलावा स्नातक के छात्रों को एईडीपी कार्यक्रम के तहत उद्योगों में इंटर्नशिप कराने की भी योजना बन रही है। इसके लिए राज्य सरकार के साथ शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक विवि के अधिकारियों की हुई। सरकार ने कहा कि इसके लिए विवि अपने क्षेत्र के उद्योगों से एमओयू करे और वहां छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भेजे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.